गुरुवार, 14 जुलाई 2011

पनीर तिल तिनका

मैं आज आप सब को एक नई  रेसिपि बताने जा रही हु. जिसको मैंने अभी कुछ दिनों पहले बनाया था.  मेंरे परिवार वालो को ये बहुत  पसंद आया था. ये बहुत जल्दी तैयार हो जाता है.

सामग्री - पनीर-२०० ग्राम, सफ़ेद तिल-५० ग्राम, बारीक़ कटा अदरक -५० ग्राम, बारीक़ कटी हरी मिर्च-५ ग्राम, नमक- स्वादानुसार, एवेरेस्ट व्हाइट पेपर पाउडर-५ ग्राम, कॉर्नफ्लोर -२० ग्राम कश्मीरी लाल मिर्च.

विधि- पनीर को डायमंड शेप में काट ले. तिल को छोड़कर अन्य सामग्री पनीर में मिला कर आधा घंटे के लिए मरिनेट करे . फिर पनीर के  एक-एक  टुकड़े  l तिल में लपेटकर डीप फ्राई करे . गरमा-गर्म सर्व करे

मंगलवार, 12 जुलाई 2011

फरिहाली पनीर टिक्का

सामग्री- मरीनेट के लिए: २५० ग्राम पनीर चोकोर टुकडो में कटे, १ टीस्पून तेल, आधा कप पुदीना की चटनी, १ टेबल स्पून पुदीना बारीक़ कटा हुआ, आधा कप दही, १/४ टीस्पून काली मिर्च पाउडर, आधा- आधा टीस्पून अदरक - हरी मिर्च का पेस्ट, १ टीस्पून जीरा पाउडर, १ टीस्पून निम्बू का रस, २ टीस्पून अरारोट, १ शकरकंद आधापका  व् चौकोर टुकडों में कटा हुआ, २ अधपके  के व् चौकोर टुकडों में कटे हुए आलू , नमक स्वादानुसार .
विधि- पनीर में सभी सामग्री मिलाकर मरीनेट कर ले. नॉनस्टिक तवे पर पनीर को सेंक ले. इसके बाद शकरकंद और आलू भी सेंक ले. इन्हें टूथपिक  में लगा कर सर्व करे.