मंगलवार, 18 दिसंबर 2012

पनीर पसंदा



       सामग्री- 400 ग्राम पनीर , 4 काजू  , 10 किसमिस , 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर , 1 बडा चम्मच गरम मसाला , 1 बडा चम्मच प्याज का पेस्ट , 1 बडा चम्मच जिरा पाउडर , 2 बडे चम्मच कसूरी मेथी , 1/2 बडा चम्मच चीनी , 4बडे चम्मच काजू का पेस्ट , 1 बडा चम्मच देसी धी, 4 बडे चम्मच क्रीम , 4 बडे चम्मच कॉर्नफ्लोर  का धोल तैयार किया हुआ , स्वादानुसार नमक , और 250 मिलीलीटर टमाटर का ग्रेवी।

विघी- थोडे से पनीर को छोड कर पनीर के पतले-पतले स्लाइस काट लें। स्लाइस को छोड कर बचे हुए पनीर में काजू के टुकडें, किसमिस, नमक और लाल मिर्च पाउडर का मिश्रण  बनाए। पनीर कि एक स्लाइस लें, उस पर यह मिश्रण रख कर दूसरे पनीर का स्लाइस  ऊपर सेंट करे। कॉर्नफ्लोर के घोल में पनीर को डिप करके डीप फ्राई कर लें। एक पैन में टमाटर की ग्रेवी गरम करें। इसमें काजू का पेस्ट और सभी मसाले मिलाएं। गाढी ग्रेवी तैयार होने के बाद डीप फ्राई किए हुए पनीर के स्लाइस डाले। देसी घी व क्रीम सजा कर सर्व करें।

बुधवार, 12 दिसंबर 2012

पनीर टिक्का



सामग्री- 100 ग्राम पनीर, 1 प्याज, 1 बडा टमाटर (सभी चीजे चौकौर में कटी हुई)  1/4 चम्मच लहसुन - अदरक का पेस्ट, 1 निंबु का रस, 1/4 छोटा चम्मच  काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1/4 बडा चम्मच ऑलिव ऑइल 4 सींक।
विधी - पनीर में लहसुन - अदरक का पेस्ट, काली मिर्च व निंबु का रस लगाकर 20 मिनट तक मैंरीनैट करें। सींक में पनीर, षिमला मिर्च और टमाटर सभी को एक के बाद एक लगाएं। फिर इन पर ऑलिव ऑयल  की एक कोट ब्रस  की सहायता से लगाए। अवन में 10 मिनट तक बेक करे।  पनीर टक्का तैयार हैं

पनीर पकोड़ा



 समग्री- 250 ग्राम पनीर, 1/2 कप पुदीना चटनी, 60 ग्राम बेसन, 1/2 छोटा चम्मच जीरा , नमक स्वादानुसार , 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर , 1/2 छोटा चम्मच कष्मीरी देगी मिर्च , 1/2 कप ब्रेड  क्रम्ब्ज , तलने के लिए तेल।
विद्यि- पनीर को बडे टुकटो मे काट कर लिजिए और चटनी के साथ मैरीनेट करने के लिए थोडी देर   फ्रिज में रखे । बेसन में बाकी सारी सामग्री मिला कर धोल तैयार कर लें । अब एक-एक करके पनीर के टुकडो को धोल में डिप करके तल लें । टॅमैटो सॉस के साथ र्सव करे ।

शनिवार, 8 दिसंबर 2012

पालक पनीर

सामग्री - 2 गड्डी  पालक , 200 ग्राम  पनीर, 2-3 हरी मिर्च ,8-10 लहसुन की कलियां  कटी हुई , आधी  टिस्पून   
               जीरा, 4 टेबल स्पून  फ्रेश क्रीम , 1 टेबल स्पून  नीबू का रस , 3 टिस्पून  तेल  और  नमक                  
               स्वादानुसार . 
विधि : पालक  को बहते हुए पानी में अच्छी तरह से धो ले . फिर नमक मिले  उबले पानी में 2 मिनट तक रखे .        
            इसके बाद ठंढे पानी से धो ले . हरी मिर्च को पालक के साथ पिस कर पेस्ट बना ले . पनीर के चोकोर 
            टुकड़े कर ले . पैन में तेल गर्म करके जीरा डाले . फिर लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भुने . पालक 
              का पेस्ट डाल कर भुने . यदि ज़रूरत हो तो पानी डाले . जब ग्रेवी में एक उबाल आ जाये , तब पनीर   
            डालकर अच्छी तरह से मिलाए . नमक और नींबू का रस मिलाए . फ्रेश क्रीम डालकर गरमा - गर्म सर्व 
           करे .