सामग्री - 2 गड्डी पालक , 200 ग्राम पनीर, 2-3 हरी मिर्च ,8-10 लहसुन की कलियां कटी हुई , आधी टिस्पून
जीरा, 4 टेबल स्पून फ्रेश क्रीम , 1 टेबल स्पून नीबू का रस , 3 टिस्पून तेल और नमक
स्वादानुसार .
विधि : पालक को बहते हुए पानी में अच्छी तरह से धो ले . फिर नमक मिले उबले पानी में 2 मिनट तक रखे .
इसके बाद ठंढे पानी से धो ले . हरी मिर्च को पालक के साथ पिस कर पेस्ट बना ले . पनीर के चोकोर
टुकड़े कर ले . पैन में तेल गर्म करके जीरा डाले . फिर लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भुने . पालक
का पेस्ट डाल कर भुने . यदि ज़रूरत हो तो पानी डाले . जब ग्रेवी में एक उबाल आ जाये , तब पनीर
डालकर अच्छी तरह से मिलाए . नमक और नींबू का रस मिलाए . फ्रेश क्रीम डालकर गरमा - गर्म सर्व
करे .

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें