सामग्री- 400 ग्राम पनीर , 4 काजू , 10 किसमिस , 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर , 1 बडा चम्मच गरम मसाला , 1 बडा चम्मच प्याज का पेस्ट , 1 बडा चम्मच जिरा पाउडर , 2 बडे चम्मच कसूरी मेथी , 1/2 बडा चम्मच चीनी , 4बडे चम्मच काजू का पेस्ट , 1 बडा चम्मच देसी धी, 4 बडे चम्मच क्रीम , 4 बडे चम्मच कॉर्नफ्लोर का धोल तैयार किया हुआ , स्वादानुसार नमक , और 250 मिलीलीटर टमाटर का ग्रेवी।
विघी- थोडे से पनीर को छोड कर पनीर के पतले-पतले स्लाइस काट लें। स्लाइस को छोड कर बचे हुए पनीर में काजू के टुकडें, किसमिस, नमक और लाल मिर्च पाउडर का मिश्रण बनाए। पनीर कि एक स्लाइस लें, उस पर यह मिश्रण रख कर दूसरे पनीर का स्लाइस ऊपर सेंट करे। कॉर्नफ्लोर के घोल में पनीर को डिप करके डीप फ्राई कर लें। एक पैन में टमाटर की ग्रेवी गरम करें। इसमें काजू का पेस्ट और सभी मसाले मिलाएं। गाढी ग्रेवी तैयार होने के बाद डीप फ्राई किए हुए पनीर के स्लाइस डाले। देसी घी व क्रीम सजा कर सर्व करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें